हिज़बुल्लाह लेबनान के उप प्रमुख नें कहा है कि हिज़बुल्लाह एक पक्षीय सरकार के ख़िलाफ़ है। अल मिनार की रिपोर्ट के अनुसार शेख़ नईम क़ासिम नें कहा है कि हिज़बुल्लाह एक पक्षीय सरकार और देश के मामलों को मनमाने व्यवहार से हल करने के ख़िलाफ़ है।उन्होंने कहा कि नई सरकार सभी संगठनों के सहयोग से सत्ता में आनी चाहिये क्योंकि एक तरफ़ा रूप से बनाई गई सरकार की आयु बहुत कम होती है। उन्होंने कहा कि अगर चौदा मार्च ग्रुप अच्छी नींव वाली सरकार की स्थापना के लिये राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता करना चाहता है तो, हिज़बुल्लाह बातचीत करने के लिये तैयार है। शेख़ नईम क़ासिम नें कहा कि क्षेत्र के शांतिपूर्ण हालात और सीरिया में आतंकवादियों की हार को देखते हुए चौदा मार्च ग्रुप अपने उद्देश्यों में सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चौदा मार्च संगठन नें जो भी संकट पैदा किया वह हल नहीं हुआ है। इसी बीच लेबनानी पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के धड़े नें कहा है कि हिज़बुल्लाह के शामिल हुए बिना लेबनान में सरकार का गठन सम्भव नहीं है और अगर हिज़बुल्लाह के बिना सरकार बन गई तो देश ठप हो जाएगा और सरकार, देश नहीं चला सकेगी।मोहम्मद रअद नें कहा कि कोई भी ताक़त हिज़बुल्लाह को, जो कि लेबनान का एक प्राथमिक आधार है, सरकार में उसकी भागीदारी को रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह से पहले लेबनान के लिये अन्तर्राष्ट्रीय ताक़तें फ़ैसला करती थीं और लेबनान दूसरों पर निर्भर था लेकिन ज लेबनान, वैसे तो एक छोटा सा देश है लेकिन हिज़बुल्लाह की वजह से ज़ायोनी और अन्तर्राष्ट्रीय गुटों की साज़िशों को असफल करने में कामयाब हो चुका है।
12 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 480884
हिज़बुल्लाह लेबनान के उप प्रमुख नें कहा है कि हिज़बुल्लाह एक पक्षीय सरकार के ख़िलाफ़ है। अल मिनार की रिपोर्ट के अनुसार शेख़ नईम क़ासिम नें कहा है कि हिज़बुल्लाह एक पक्षीय सरकार और देश के मामलों को मनमाने व्यवहार से हल करने के ख़िलाफ़ है।